राष्ट्रीय समाचार
नीति आयोग ने जारी की 'ट्रेड वॉच क्वाटर्ली' की 8वीं रिपोर्ट नीति आयोग (NITI Aayog) ने नई दिल्ली में वित्तीय वर्ष 2025-26 (FY26) की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2026) के लिए 'ट्रेड वॉच क्वाटर्ली (TWQ)' का 8वां संस्करण जारी किया। इसे नीति आयोग की अंतरिम सीईओ निधि छिब्बर की उपस्थिति में पेश किया गया। इस संस्करण का मुख्य फोकस फार्मास्युटिकल क्षेत्र (विशेषकर एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स - APIs) पर रहा।
मुख्य बिंदु: भारत का फार्मास्युटिकल क्षेत्र देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 1.7% से अधिक और मैन्युफैक्चरिंग ग्रॉस वैल्यू ऐडेड (GVA) में 7.2% का योगदान देता है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारत का कुल व्यापार 5.4% बढ़कर 1.84 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया।
वाराणसी में देश की पहली 'हब-एंड-स्पोक' उड़ान सेवा का उद्घाटन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से भारत की पहली हब-एंड-स्पोक उड़ान (एयर इंडिया फ्लाइट 1111) का उद्घाटन किया। एयर इंडिया की 'इजी कनेक्ट' (Easy Connect) पहल के तहत शुरू की गई यह सेवा टियर-2 और टियर-3 शहरों के यात्रियों को नई दिल्ली (हब) के माध्यम से रोम, सिंगापुर और फुकेत सहित 17 अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों से जोड़ेगी। अब यात्रियों को दिल्ली में दोबारा इमिग्रेशन और बैगेज री-चेक कराने की आवश्यकता नहीं होगी।
C-DOT और IIT हैदराबाद के बीच उन्नत संचार प्रौद्योगिकी CoE के लिए समझौता सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) ने अगली पीढ़ी की संचार तकनीकों में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए IIT हैदराबाद (IITH) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत IITH परिसर में एक 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' (CoE) स्थापित किया जाएगा। यह 5G एडवांस्ड/6G, क्वांटम टेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा और AI-संचालित नेटवर्क पर काम करेगा।
ASSOCHAM और ACCI के बीच भारत-अफगानिस्तान व्यापार समझौता एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (ASSOCHAM) और अफगानिस्तान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इन्वेस्टमेंट (ACCI) ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक MoU पर हस्ताक्षर किए। दोनों देश खनन, खाद्य प्रसंस्करण, फार्मास्यूटिकल्स, और तेल व गैस जैसे क्षेत्रों में सहयोग करके वर्तमान 1 बिलियन डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार को और बढ़ाएंगे।
कंपनी सचिवों (CS) के लिए 'सॉवरेन एआई क्लाउड' ढांचा भारत के सॉवरेन AI क्लाउड प्रदाता 'भारतक्लाउड' (BharathCloud) ने इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) के साथ हाथ मिलाया है। इसका उद्देश्य ICSI के सदस्यों को डेटा सुरक्षा और नियामक अनुपालन में सुधार के लिए भारत में होस्ट किए गए एक सुरक्षित क्लाउड प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित करना है।
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
TOP500 सुपरकंप्यूटर रैंकिंग: चीन का 'लाइनशाइन' बना दुनिया का सबसे शक्तिशाली सुपरकंप्यूटर जर्मनी में आयोजित ISC हाई परफॉर्मेंस 2026 सम्मेलन में दुनिया के सबसे शक्तिशाली सुपरकंप्यूटरों की 67वीं TOP500 रैंकिंग जारी की गई। इसके अनुसार, नेशनल सुपरकंप्यूटिंग सेंटर (शेन्ज़ेन) में स्थित चीन का लाइनशाइन (LineShine) सुपरकंप्यूटर अमेरिका के 'एल कैपिटन' (El Capitan) को पछाड़कर दुनिया का सबसे शक्तिशाली सुपरकंप्यूटर बन गया है।
वैश्विक स्थिति: इस सूची में सबसे अधिक प्रणालियों के साथ अमेरिका (161) शीर्ष पर है, इसके बाद जापान (44), जर्मनी (41) और चीन (31) हैं।
भारत का स्थान: भारत का सबसे शक्तिशाली सुपरकंप्यूटर 'शक्ति क्लाउड' (Shakti Cloud) 84.31 पेटाफ्लॉप्स की स्पीड के साथ सूची में 32वें स्थान पर रहा। कुल मिलाकर, भारत 7 सुपरकंप्यूटरों के साथ वैश्विक स्तर पर 16वें स्थान पर है।
इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) में शामिल हुआ बांग्लादेश बांग्लादेश आधिकारिक तौर पर भारत के इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) का 27वां सदस्य देश बन गया है। इस कदम से सुंदरबन में रॉयल बंगाल टाइगर और तेंदुए के सीमा पार संरक्षण, डेटा शेयरिंग और अवैध शिकार विरोधी अभियानों को बल मिलेगा।
अमेरिका ने भारत के सैन्य बेड़े के लिए 482.2 मिलियन डॉलर के पैकेज की घोषणा की अमेरिकी रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी (DSCA) ने भारत के एम777ए2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर (M777A2 Ultra-Light Howitzers) और एएच-64ई अपाचे (AH-64E Apache) लड़ाकू हेलीकाप्टरों के रखरखाव और सहायता सेवाओं के लिए 482.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर के सौदे को मंजूरी दी है।
अर्थव्यवस्था और व्यापार
S&P ग्लोबल ने भारत के FY27 के विकास अनुमान को घटाकर 6.6% किया एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स (S&P Global Ratings) ने अपनी ताजा रिपोर्ट "इकोनॉमिक आउटलुक एशिया-पैसिफिक Q3 2026" में वित्तीय वर्ष 2026-27 (FY27) के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के विकास अनुमान को घटाकर 6.6% कर दिया है। ऊर्जा संकट, कमजोर मानसून और वैश्विक मंदी को इसकी वजह बताया गया है।
कनाडा में पंजीकरण हासिल करने वाला पहला भारतीय क्रॉस-बॉर्डर प्लेटफॉर्म बना 'स्काईडो' बेंगलुरु स्थित B2B क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट्स प्लेटफॉर्म स्काईडो (Skydo) ने कनाडा के 'रिटेल पेमेंट एक्टिविटीज एक्ट' (RPAA) के तहत अंतर्राष्ट्रीय भुगतान लाइसेंस हासिल किया है। इसके साथ ही स्काईडो विदेशी विनियामक स्वीकृति प्राप्त करने वाली पहली भारतीय क्रॉस-बॉर्डर कंपनी बन गई है, जिससे भारत-कनाडा व्यापार गलियारे को बड़ी सुविधा मिलेगी।
नियुक्तियां, विलय और अधिग्रहण
इथियोपिया चुनाव: प्रधान मंत्री अबी अहमद की प्रोस्पेरिटी पार्टी ने आम चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। साल 2019 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अबी अहमद अक्टूबर 2026 में लगातार दूसरे 5 साल के कार्यकाल के लिए पीएम पद की शपथ लेंगे।
होंडा ने एस्टेमो में हिस्सेदारी बढ़ाई: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने जापानी वाहन निर्माता होंडा मोटर कंपनी द्वारा ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स निर्माता 'एस्टेमो लिमिटेड' में अतिरिक्त 21% हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिससे उसकी कुल हिस्सेदारी 61% हो जाएगी।
भारती एयरटेल: CCI ने नेक्स्ट्रा डेटा (एयरटेल की डेटा सेंटर शाखा) में अल्फा वेव ग्लोबल की हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी। इसके अलावा, भारती एयरटेल ने एयरटेल अफ्रीका में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर लगभग 79% कर ली है।
पर्यावरण एवं विज्ञान
मेघालय की गुफाओं में घोंघे की दो नई सूक्ष्म प्रजातियों की खोज 'अशोक ट्रस्ट फॉर रिसर्च इन इकोलॉजी एंड द एनवायरनमेंट' (ATREE) के वैज्ञानिकों ने मेघालय की चूना पत्थर की गुफाओं (क्रेम पुरी और अरवाह) में घोंघे की दो नई सूक्ष्म (microscopic) प्रजातियों की खोज की है:
Georissa meghalayaensis (नारंगी-लाल रंग का घोंघा)
Acmella bensoni (पारभासी सफेद रंग का घोंघा)
पश्चिमी घाट में मिलीं पतंगे (Moth) की दो नई प्रजातियां भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) ने लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के साथ मिलकर पश्चिमी घाट में पतंगे की दो नई प्रजातियों की खोज की है:
Antaram idukki: इडुक्की (केरल) में खोजा गया एक अत्यंत दुर्लभ टाइगर मॉथ, जो रात का परागणकर्ता (pollinator) है।
Mimeusemia kali: काली टाइगर रिजर्व (कर्नाटक) में खोजा गया एक फॉरेस्टर मॉथ, जो दिन में सक्रिय रहता है।
खेल और महत्वपूर्ण दिवस
LA 2028 ओलंपिक के लिए FIE और FAI के बीच समझौता अंतर्राष्ट्रीय फेंसिंग महासंघ (FIE) और फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FAI) ने नई दिल्ली में एक रणनीतिक MoU पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलों को ध्यान में रखते हुए भारत में तलवारबाजी (फेंसिंग) के खेल को बढ़ावा देना और एथलीटों के लिए बेहतर अवसर पैदा करना है।
महत्वपूर्ण दिवस (Important Days):
24 जून - राजनय में महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (IDWID): कूटनीति और निर्णय लेने में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करने के लिए मनाया जाता है। (रिपोर्ट के अनुसार, संसद में महिलाओं की भागीदारी के मामले में भारत 13.8% के साथ वैश्विक स्तर पर 151वें स्थान पर है)।
24 जून - पासपोर्ट सेवा दिवस: पासपोर्ट अधिनियम, 1967 के लागू होने के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला 14वां संस्करण।
25 जून - नाविकों का दिवस (Day of the Seafarer): वैश्विक अर्थव्यवस्था में नाविकों के योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया गया। 2026 की थीम है: "Carrying world trade. Carrying the risks."